Thursday, 14 December 2017

धन की परेशानी दूर करते है बटुक दानी

यदि आप है धन से परेशान, नही दिख रहा कोई समाधान , करते है बटुक साधना और नही मिल रहा कोई रास्ता तो आओ हम चलते है श्मशानी बटुकनाथ दानी के पास , जो है मात्र एक सहारा और भक्तों को देगा किनारा । वो है शिव का नटखट अवतार इसी लिए भरता है भण्डार। मैं अश्विनी तिवारी नही कह रहा कोई मन गढ़न्त कहानी ये है ग्रन्थों की वाणी । चरा चर ब्रह्माण्डमें सभी देव है दानी पर नही है हमारे बटुकनाथ का कोई शानी क्यों कि बाबा है मेरे महादानी । बाबा के सभी मन्त्र है कल्याणी जपते ही छूट जाती है जन्मों की परेशानी ।

------------*-----------

जैसा कि हमें ज्ञात है की अर्थ न हो तो व्यक्ति का समस्त कार्य बाधित हो जाता है । बिना धन के कोई भी कार्य नही किया जा सकता फिर चाहे वो शिक्षा, दवा, भोजन या भजन धन के अभाव में कुछ भी सम्भव नही और सबसे बड़ी बात की आप बहुत अच्छे हो पर धन नही है तो कोई सम्मान तक नही करता । इस लिए अब हम को बाबा की अर्थ प्राप्ति की साधना बताते है।

जी हाँ आज हम श्री बटुक भक्तों को एक नवीन मार्ग से अवलोकन करायेंगे, कुछ के लिए ये नवीन है तो कुछ के लिये ये पहले से जाना समझा हो सकता है । पर इस मार्ग से भक्त 1000% सन्तुष्ट ही रहा है । जैसा कि आपको ज्ञात है कि श्री बटुक भैरवनाथ जी भगवान सदा शिव के बाल रूप है, शैव सम्प्रदाय धर्म का एक मार्ग है नाथ सम्प्रदाय इस मार्ग में भगवान भैरवनाथ का पूजन होता है । यदि कोई बटुक उपासक है, धन से परेशान है तो उसे भगवान स्वर्णाकर्षण का जाप करना आवस्यक है इससे आपकी पुकार आपके बटुकनाथ तक पहुंच जाती है । यह रूप श्री बटुक भैरव ने इस लिए रखा कि उनके भक्त कभी कष्ट में न रहे । इस रूप में बाबा ने स्वर्ण की आभा युक्त रूप रखा है और मन्दार के पेड़ के नीचे माणिक्य का सिंहासन लगा कर विराजमान है और अपने भक्तों पे धन और स्वर्ण की बरसा सदैव करते रहते है । इसी लिए इस रूप को स्वर्णा कर्षण कहा जाता है । बटुक उपासक विरला होता है। उसका कोई कुछ नही कर सकता और उसको कभी किसी की परवाह नही करनी चाहिए चाहे कोई बड़ाई करे या बुराई सब बाबा पे छोड़ देना चाहिए । कोशिश ये रहे कि लोगो से अलग ही रहो उतना अच्छा ज्यादा अपने बारे में बात न करो, खास कर साधना से सम्बंधित पर हाँ ये कभी न छुपाओ की आप बाबा बटुकनाथ की सेवा करते हो जो पूंछे बता सकते हो,  बाबा का जय कारा लगता रहे इससे बाबा बहुत प्रसन्न होते है । यदि कोई बाबा के बारे में उल्टा बोले तो वहाँ से हट जाओ बस इतना कह दो * बाबा आपही देखो* उसके बाद चले जाओ । फिर उसे ब्रह्माण्ड में कोई नही बचा सकता । अब आपको बताते है उस अमोघ मंत्र के बारे में जिसे करने से भक्त धनवान होता है पर ये मंत्र उनपे ही काम करता है जो बटुक उपासक होंगे । स्वर्णाकर्षण भैरव मन्त्र - *ॐ ऐं क्लीं क्लीं क्लूं ह्रां ह्रीं ह्रूं सः वं आपदुद्धारणाय अजामल बद्धाय लोकेश्वराय स्वर्णा कर्षण भैरवाय मम् दारिद्रय विद्वेषणाय ॐ ह्रीं महा भैरवाय नमः ॐ नमः शिवाय* कृष्ण पक्ष की रात्रि व्यापी अष्टमी यानी भैरवाष्टमी  से रात्रि  व्यापी चतुर्दशी मतलब मासशिवरात्रि तक 11 हजार जप से मंत्र सिध्द होने लगता है फिर उसके बाद जितना अधिक करें उतना अच्छा । वैसे स्वर्णाकर्षण साधना का क्रम बहुत ही बृहद है , तो आगे के लेख में आपको जानकारी प्राप्त होती रहेगी ।। जय बटुकनाथ

Friday, 10 November 2017

shri batuk bhairav hawan


श्री बटुक साधना में हम आज आपको बाबा के हवन विधि से अवगत कराते है । श्री बटुक भैरव साधना में हवन का सर्वोत्तम स्थान है । बिना हवन बटुक साधना पूर्ण नहीं होती साधनाओं विधि बहुत ही बृहद है उसमें जितना ही जानकारी हो उतना ही कम होता है साधना के मार्ग में कोई पूर्ण नहीं होता परन्तु अपने अध्ययन और अपने अनुभव के आधार पे ही नवीन मार्ग का अवलोकन होता है। इन्ही कारणों से गुरू का होना आवश्यक है और वह गुरू उस मार्ग का जानकार होना अवस्यक है । जिस मार्ग की आप साधना करने जा रहे , क्यों की मात्र अध्ययन से भी काम नहीं चलता उसके लिये अनुभव और प्रयोग किये हुए ज्ञान की सबसे अधिक अवस्यकता है । क्यों की तंत्र एक प्रकार की खोज है जिसमें वैज्ञानिक की भाँति आपको सदैव प्रयोग करते रहना अपने को पूर्ण नहीं मानना है यदि कुछ शक्ति प्राप्त हो रही तो उससे अहम भाव न आने दे और उसके बारे में कदाचित चर्चा न करें । अब अपने मूल विषय श्री बटुक भैरवनाथ जी सम्बन्धित साधना के हवन के बारे में बतायेंगे । आगे बढ़ने से एक जान लें की यह विधि दक्षिण मार्गियों के लिए । स्पष्ट रूप में कहें तो शैवधर्म के नाथ परम्परा के सात्विक मार्ग के बारे में ही बतायेंगे । क्यों की मैंने स्वयं जितनी भी साधना की या कर रहा सब दक्षिण मार्ग से ही है , और मैं बलि प्रथा या कहे तो जीव हत्या का विरोधी हूँ । ग्रंथों में दोनों प्रकार के साधना का विधान है पर दोनों ही मार्गों में एक समता है की ? बटुक भैरवनाथ का सबसे प्रिय मदिरा है । इस लिए मदिरा बाबा को ज़रूर चढ़ती है । । श्री बटुक भैरव हवन बच्चों की और बाबा की पसन्द की सामग्री से की जाती है । वैदिकरिक हवन में काफ़ी भिन्नता है । वैदिक हवन सूर्यास्त के पश्चात् नहीं की जाती जब की तन्त्र मार्ग की हवन २४ घण्टे में कभी भी की जा सकती है , वैसे श्री बटुक जी का सबसे प्रिय समय है रात्रि ९:०० से मध्य रात्रि ३:५९ तक और हवन में यही समय ग्रहण करना चाहिये । यदि ऐसा कोई कारण हो की रात्रि में हवन नहीं कर सकते तब दिन में भी कर सकते हैं ।
हवन के समय काला या लाल वस्त्र ही धारण करना चाहिये। भैरव जी का हवन कुण्ड गोल बनता है , यदि हवन कुण्ड नहीं बना रहे फिर भी कोई बात नहीं वह भी मान्य होता है । कुण्ड या जहाँ हवन करना है या कहें जहाँ अग्नि को स्थापित करना है उस वेदी को गाय के गोबर या मिट्टी से लेपन कर लें उसके पश्चात रोली से दक्षिण से उत्तर की ओर जिह्वा की आकृति बनायें ध्यान रहे जिह्वा का अग्र भाग दक्षिण की ओर रहे । जिह्वा के ऊपर "बं" बीज मन्त्र लिखें , शुद्ध जल से बेल पत्र के द्वारा जिह्वा पे जल छिछकारें और साथ साथ अष्टोत्तर सतनाम का पाठ करते रहे जिसे नहीं आता मूल मात्र को ११ बार पढ़ें उसके बाद लकड़ी रखें , फिर अग्नि प्रज्वलित करें । उसके बाद मिष्ठान और जल से पूजन करें फिर घी से गणेश और माँ गौरी की उसके बाद नव ग्रह की आहुति तत्पश्चात् बटुक गायत्री से आहुति दें फिर साकल से गणेश जी की आहुति दें, उसके बाद दशमहाविद्या की आहुति दें, (जैसे मैं लिख रहा इसी क्रम से आहुति देनी है )दश दिगपाल, कुल देव , स्थान देव, दश भैरव, ६४ योगिनी, ६४ भैरव, ५० क्षेत्रपाल, नव दुर्गा, भगवान विष्णु , भगवान कृष्ण, भगवान शिव, श्री काशी विश्वनाथ, काल भैरव, अष्टभैरव, इष्ट देव, अष्टोत्तरसत्नाम से , मूल मन्त्र से फिर पूरी हवन करें अन्त में पुनः गणेश जी की आहुति दें ।
एक मुख्य बात जो श्रीबटुकनाथ जी को ही अपना सर्वस्व मानते है और श्मसान साधना करना चाहते उनकी हवन विधि और सामग्री में भिन्नता रहेगी । साथ ही साथ एक बात बता दें बाबा को हवन सबसे अधिक प्रिय है । फल, मिष्ठान, भोजन इस प्रकार खाने पीने के प्रत्येक सामग्री से हवन होती है । तांत्रिक विधि के अनुसार बाबा को फीका भोजन नही भाता है । 
इसके अतिरिक्त यदि कोई जानकारी लेनी है तो ashwinitiwariy@gmail.com निम्नांकित मेल पर अपना प्रश्न या विषय भेज सकते या फिर shri batuk bhairav bhakt ग्रुप पे मैसेज भेज सकते है । 

Saturday, 23 September 2017

10 महाविद्या के साथ 10 भैरव

माँ पार्वती समस्त देवियों की मूल शक्ति है । जगत जननी माँ पार्वती चराचर ब्रह्माण्ड में जो कुछ है वह जगत जननी त्रिपुर सुन्दरी माँ पार्वती से ही है । बिना शक्ति के शिव भी शव हो जाते है। भगवती त्रिपुर सुन्दरी के अधीन पूरा ब्रह्माण्ड है । त्रिदेव भी भगवती की ओर ही देखते रहते है ,, और अपने समस्त भाव भगवती माँ पराम्बा से ही प्रारम्भ करते है । स्वयं भगवान शिव के अवतार संत शिरोमणि आदि शंकराचार्य जी ने माँ पराम्बा त्रिपुर सुन्दरी की आराधना की और क्या कहा देखिये -
तनीयांसं पांसुं तव चरणपंकेरुहभवं,
विरिञ्चि: संचिन्वन्विरचयति लोकानविकलम् ।
वहत्येनं शौरि: कथमपि सहस्रेण शिरसां,
हरः संक्षुद्यैनं भजति भसितोद्धूलनविधिम् ।।
अर्थात् - माँ आपके कमल समान श्रीचरणों में लग्न सूक्ष्मातिसूक्ष्म रज की कृपा से ब्रह्मा निरन्तर विश्व की सृष्टि में तत्पर रहते है । विष्णु भगवान् स्वयं शेषावतार धारण कर अपने सहस्रों सिरों से आपकी चरण धूलि से उत्पन्न समस्त लोकों को सप्रयत्न धारण करते है । भगवान् भूतभावन शिव स्वयं तुम्हारी पदधूलि को सम्यक् रूप से भस्मीकृत कर अपने अङ्गों में लगा लेते है । इस तरह ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों मूर्ति पराशक्ति पराम्बा त्रिपुरसुन्दरी माँ की आराधना कर कृतकृत्य हो जाते है ।
इस प्रकार माँ पार्वती ने जब जब अवतार लिया तब तीनों लोकों के प्राणनाथ भगवान भलेनाथ ने भी अवतार लेकर भगवती से विवाह किया । भगवती ने महाविद्या रूप रखा तो बाबा ने भैरव रूप रखा आज हम बतायेंगे की किस महा विद्या के साथ किस भैरव की उपासना करनी चाहिए । बिना एक दूसरे के कोई भी साधना सिद्ध नहीं होती यह अटल सत्य है ।
1 - काली  ,        1-  काल भैरव
2- तारा,             2-  अक्षोभ्य भैरव
3- छिन्मस्ता       3-  विकराल भैरव
4- त्रिपुरसुन्दरी ,  4-  ललितेश्वर भैरव
5- भुवनेश्वरी       5-  महादेव भैरव
6- त्रिपुराभैरवी    6-  भैरव
7- धूमावती         7-  शून्य पुरुष भैरव
8- बगलामुखी     8-  मृत्युञ्जय भैरव
9- मातङ्गी          9-   सदाशिव भैरव
10- कमला        10- नारायण भैरव
इनके अतिरिक्त बटुक भैरव की पूजा सभी देवियों की साथ की जा सकती है । यदि साधक देवी उपासक है तो साथ में बटुक भैरव पूजन कर सकता है पर नियम देवी का ही चलेगा । यदि बटुक भैरव साधक है तो किसी भी महाविद्या की साधना करे पर नियम बटुकनाथ का चलेगा । क्यों कि बटुक भैरव की पूजा सबसे भिन्न है ।

Wednesday, 20 September 2017

अश्विन नवरात्रि व्रत /श्रीसंवत् 2074

विवरण -
प्रतिपदा - 21 सितम्बर 2017 गुरुवार , कलश स्थापन प्रातः 6 से 9:58 तक
अष्टमी -   28 सितम्बर 2017 गुरुवार, दशमहाविद्या हवन
नवमी  -   29 सितम्बर 2017 शुक्रवार, हवन , कन्याभोज ,
दशमी -   30  सितम्बर 2017 शनिवार , नवरात्रि व्रत पारण , विजयादशमी

आज हम नवरात्रि के ऊपर बतायेंगे ,, हिन्दू धर्म या कहें चराचर ब्रह्माण्ड में 4 संख्या का बहुत ही बड़ा स्थान है , चार वर्ण, चार वेद, चार शंकराचार्य और चार नवरात्रि ,, देवी उपासना में नवरात्रि का सर्वोच्च स्थान है । किसी देवता की उपासना बिना देवी उपासना के पूर्ण नहीं होती । इस लिए प्रत्येक साधक को किसी एक देवी की उपासना करनी चाहिए । यदि तन्त्र साधना करते है तो महा विद्या और यदि मात्र दैनिक उपासना करते है तो स्व रुचि के अनुसार दस विद्या या नव दुर्गा की उपासना करें । अब हम अपने मूल विषय पे बात करते है । नवरात्रि से स्पष्ट हो रहा कि यहां हम नव + रात्रि के संदर्भ में बात कर रहे, नवरात्रि को कैसे हम ग्रहण करते है ? ये जानिए ! नवरात्रि तिथि के आधार पे होती है। न कि ! दिन के आधार पे यदि किसी तिथि का क्षय हो जाये तो वह नवरात्रि 7 या 8 दिन की हो जाती है । यदि तिथि बढ़ जाये तो 10 दिन की भी हो जाती है । अब हम बात करते है प्रतिपदा की !  प्रतिपदा नवरात्रि का प्रथम दिन है । देवीपुराण और डामर तन्त्र के अनुसार जिस दिन अमावस्या हो उस दिन की प्रतिपदा को ग्रहण नहीं करना चाहिए । ये त्याज्य है। अधिकतर ब्राह्मण स्वलाभ या अज्ञानता में अमावस्या को जब प्रतिपदा लगती है तो कलश स्थापना करा देते है । डामर तन्त्र के अनुसार ये नवरात्रि के प्रभाव को क्षीण कर देता है । इस लिए उदयातिथि की नवरात्रि ही ग्रहण करना चाहिए , कभी ऐसा भी होता है कि प्रतिपदा का क्षय हो जाये तो  द्वितीया युक्त प्रतिपदा ही ग्रहण करना चाहिए । अमावस्या युक्त प्रतिपदा में पूजन करने से व्यक्ति संकट से घिर जाता है । निर्धन हो जाता है ऐसा स्कन्द पुराण में लिखा है । क्यो की देवीपुराण के अनुसार अश्विननवरात्रि की प्रतिपदा जिसके पुत्र सुख नही है उन्हें पुत्र सुख प्राप्त होता  है । अमावस्या युक्त प्रतिपदा पुत्र सुख का नाश करती है । इन प्रमाण को देख के रुद्रयामल तन्त्र का निर्णय है कि द्वितीया युक्त प्रतिपदा में ही व्रत और कलश पूजन करें ।
भगवती के जिस रूप की आप उपासना करते है । उनके मन्त्र जप करें , जयन्ती मङ्गला काली" इससे यथा शक्ति हवन करें । ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ।। इस मंत्र यथा शक्ति जप करे । भगवती के जिस रूप की उपासना करते है उनका पाठ करें । इस प्रकार प्रतिपदा से नवमी तक व्रत करें । भगवती यदि जागरण करना है तो अष्टमी या नवमी को करें । यदि इन दो दिन न हो सके तो षष्ठी को करें । दसमहाविद्या के उपासक अष्टमी में ही हवन करें। दुर्गा आदि शक्ति के उपासक नवमी में हवन करें । हवन के बाद यथा शक्ति कन्याओं को भोजन करायें । कन्या कैसी हों - कन्या 2 वर्ष से 10 वर्ष तक ही खिलानी या पूजन करना चाहिए उसके बाद वो त्याज्य है । 1 कुमारिका, 2 त्रिमूर्ति, 3 कल्याणी, 4 रोहिणी, 5 काली, 6 चण्डिका, 7 शाम्भवी, 8 दुर्गा, 9 श्रीमतीसुभद्रादेवी ,, इन नामों से यथा क्रम पूजन करना चाहिए । उदया तिथि के दशमी में वेद पाठी ब्राह्मण को भोजन करा के पारण करना चाहिए ।नवमी में पारण नहीं करना चाहिए । स्त्रियों को भी इसी प्रकार व्रत करना चाहिए, यदि वह व्रत में मध्य रजस्वला हो जायें तो किसी सुद्ध स्त्री, पति या ब्राह्मण से अपना पूजन करायें । स्वयं वहां से दूर रहे मन में भगवती का ध्यान करें । भूल से भी पूजन स्थली के सन्निकट न जायें । इस प्रकार नवरात्रि पूजन सम्पन्न करें । जय मां त्रिपुर सुन्दरी , जय बटुकनाथ।

Tuesday, 12 September 2017

साधनाओं में बलि प्रथा

आज हम एक ऐसे विषय पे चर्चा करेंगे, जो कि अधिकाधिक साधकों को सोचने पे विवस कर देता है । वो विषय है मांसाहार और शाकाहार बलि प्रथा से जुड़ा है और यह अत्यन्त गलत भी है । जब हम अपने सात्विक धार्मिक ग्रंथों पे दृष्टि गोचर करते है, जैसे रामायण, गीता, भागवत् , शिव पुराण, विष्णु पुराण तो ये ग्रंथ बताते है कि लाहशुन, प्याज, गाजर तक नहीं खाना चाहिए । तो मांसाहार का तो कोई प्रश्न ही नहीं उत्पन्न होता कि कहीं प्राप्त हो की मांस का सेवन आध्यात्मिक है । यही हमें हर धर्मानुयाई से श्रवण करने को प्राप्त होता है। पर जब हम किसी पहाड़ो के मन्दिर जाते है जैसे काली मन्दिर या मैदानी क्षेत्र में तारा, छिन्नमस्ता, बटुक भैरव , संहार भैरव का मन्दिर या किसी तान्त्रिक ग्रन्थ को देखते  है। तो हमें बलि प्रथा दिखाई पड़ती है।  तो हम संसय में पड़ जाते है कि ये क्या है ये भी तो देवी देवता है फिर इन्हें मांस क्यों चढ़ता है । तो आपको बता दें कि शिव और शक्ति की उपासना में 2 मार्ग होते है । एक बाम मार्ग और एक दक्षिण मार्ग दोनों की मार्ग अपने में शक्ति शाली है । बाम मार्ग पूर्ण रूप से तान्त्रिक क्रियाओं से ओत प्रोत है । परन्तु दक्षिण मार्ग सन्यासी संत महात्माओं से पूर्ण सात्विक क्रिया से सम्बंधित है । इन मार्गों का चयन आपके गुरु से जुड़ा होता है । जिस मार्ग का अनुयाई आपका गुरु हो उसी मार्ग पर शिष्य को चलना चाहिए । हम अपने अनुभव के आधार पे बतायें तो बलि प्रथा नहीं होनी चाहिए । किसी भी जीव की हत्या से कोई साधना पूर्ण नहीं होती, बलि प्रथा से जुड़े लोगों की बहुत ही दर्दनाक मृत्यु होती है ।
प्राचीन काल में इंसान की भी बलि का प्रचलन था , ये और भी भयावह होता था 11 वर्ष तक के बालक की बलि दी जाती थी । कुछ लोग तो प्रौढ़ इंसान की भी बलि देते थे । पर इसका अभिशाप आज तक भोग रहे जिन राजाओं के यहां या जिन परिवार में नर बलि हुई थी 1 या 2 पीढ़ी के बाद उनका वंश समाप्त हो गया । क्यो की ऐसे परिवार में कुल पिशाच हो जाता है। जिनके परिवार में नर बलि होती है। 95% तो जब बलि बंद होती है, तो वंश नहीं चलता और अगर चला भी तो उस वंश के लोग प्रेत ही बनते है। उनका उद्धार नही होता वो पिशाच ही बनते है । क्यों कि जिनकी बलि दी जा चुकी है, उनमें प्रतिशोध की भावना के साथ प्राण का परित्याग किया है, तो "अन्ते मति सा गती" मतलब मृत्यु के समय जहां मति होती है वही रहता है । अर्थात वो आत्मा रूपी पिशाच न तो आपका वंश चलने देगा न ही सुखी रहने देगा । हाँ इससे बचने का मात्र एक साधन है। मांसाहार न करो और उस स्थान को छोड़ धर्म करो यदि आप धर्म करते हो और मांस भी नहीं खाते तो वंश चल सकता है पर उद्धार नही होगा । इस लिए जिसके वंश में ये हुआ है । उनको उस स्थान को छोड़ के धर्म करें और कभी मांसाहार न करें तभी बच सकते है ।
हम अपने बटुक साधकों को बता दें कि बटुक भैरव साधना में तीन मार्ग होते है 1 - बलि प्रथा । जिसका हम खण्डन करते है ये कोई आवश्यक नहीं कि बटुक साधना में बिना बलि के बाबा प्रसन्न नहीं होते ये भगवान शिव का बाल रूप है ऐसी कोई आवश्यकता है ।
2 - इस मार्ग में सेवा भाव देख के चलना होता है । बाबा की बच्चे की भाँति सेवा करनी होती है जो खाओ वही भोग लगाओ । बाबा को मदिरा बहुत प्रिय है । मदिरा का भोग आवश्यक है । साथ ही जो भोजन हमे फीका लगे पसंद न आये उसका भोग न लगायें । रात्रि पूजा में कभी रुकावट नही आनी चाहिए  ।
3 - ये पूर्ण दक्षिण मार्ग वालों के लिए है । आप सात्विक पूजन और भोग भी सात्विक करेंगे । मदिरा के स्थान पर खीर का भोग लगायेंगे । ये पूजन केवल अपनी किसी पूजा के रक्षा के लिए है , इससे सिद्धि नहीं प्राप्त हो पाती ।
विशेष आप जिस गुरु या पीठ से जुड़े है उसी के अनुसार सेवा करें । साथ ही यदि ब्राह्मण है तो मांस को ओंठ से स्पर्श न होने दें अन्यथा आप ब्राह्मण नहीं रह जायेंगे। वैसे भक्त में दया का भाव होना चाहिए इस लिए मांस से सदैव दूर ही रहना चाहिए ।

Thursday, 31 August 2017

दहेज़ लेने से समस्त पुण्य हो जाते है नष्ट

आज हम हिन्दू धर्म के 15वें संस्कार विवाह से जुड़ी कुछ बातों के बारे बताते है । वैसे हिन्दू धर्म में 8 प्रकार के विवाह होते है । जिनका शास्त्रों में वर्णन है, ब्रह्म, दैव, आर्ष, प्राजापत्य, आसुर, गान्धर्व, राक्षस, पिशाच ,, ये आठ प्रकार के विवाह होते है ।
1- पढ़े लिखे को वस्त्र आभूषण पहना कर पूजन करके कन्या दान करने को ब्रह्म विवाह 2- वेद पाठी, यज्ञ करने वाले को वस्त्र आभूषण  देकर पूजन करके कन्या दान को दैव विवाह
3- गाय बैल, घोड़े के जोड़े देकर विधि पूर्वक कन्या दान करना आर्ष विवाह है ।
4- दोनों पक्ष के लोग यह कहें कि दोनों खूब धर्म करो और पूजन के साथ कन्या दान करें यह प्राजापत्य विवाह है।
5- कन्या पक्ष की शक्ति के आधार पर उनकी प्रशन्नता से  वरपक्ष दान लेकर विवाह करे आसुर विवाह है।
वैसे इस प्रकार से भी इस विवाह को निन्दित ही कहा गया है, जब ये निन्दित है तो आज के समाज में विवाह नही व्यापार हो गया है, लड़की का जन्म होना श्राप हो गया है । कोई भी व्यक्ति ये नही चाहता कि उसे लड़की हो उसका कारण है ! दहेज समाज का ऐसा विष है जो कि धर्म को भी धूमिल करता है । देखा जाय तो विवाह दोनों पक्ष करते है। पर वर पक्ष की दृष्टि यही रहती है कि पूरे विवाह का खर्च ले और साथ साथ उनके ऊपर जिन्दगी भर का भार थोप दें । ये आज के विवाह की मंसा हो गई है । अनपढ़ ही नहीं पढ़े लिखे भी इस श्रेणी में आगे रहते है । परंतु जहां पर कन्या पक्ष से अत्यधिक मांग से विवाह होता है इसे एक दम निन्दनीय कहा गया है । ऐसे विवाह से दोनों पक्ष पाप की दृष्टि में आते है । जितना मांगने वाला दोषी है उतना ही देने वाला क्यों कि ऐसे विवाह में कोई देवता साक्षी नहीं बनता । क्यों कि किसी पे मन मानी बल का प्रयोग होता है तो वह अधर्म की श्रेणी में आ जाता है । और जहां अधर्म हो रहा वहां कोई देव नहीं आता । दहेज देना लेना दोनों ही पाप है , कितना भी धर्म करो इससे मुक्ति नहीं मिलती । दोनों पक्ष के लोग जो संकल्प लेते देते है , वो और वर वधू चारो ही पाप की श्रेणी में आते है । इस लिए कन्या पक्ष जितना अपनी इच्छा से दे उतना ही लेना चाहिए । कुछ लोग इसको कहते है कि जो कन्या के विवाह में नही देता वह अपनी लड़की को समझो बेच दिया, तो ये सर्वथा गलत है । बल कि कन्या पक्ष को तो कन्या दान का फल मिलता ही है साथ वर पक्ष भी पुण्य की दृष्टि में आ जाते है। प्रमाण -
यासां नाददते शुल्कं ज्ञातव्यो न स विक्रयः ।
अर्हणं तत्कुमारीणानृशंस्यं च केवलम् ।।
जातिवाले जिन कन्याओं पर शुल्क नहीं लेते वह बेचना नही है । वह तो कन्याओं का पूजन और हिंसारहित कर्म है , अर्थात दया का काम है ।।
6- कन्या और वर अपनी इच्छा से संबंध बनाते है उसे गंधर्व विवाह कहते है ।
7- लड़की के घर वालों को मार कर या उनके शरीर को चोट पहुंचा कर जो लड़की को उठा ले जाता है यह राक्षसी विवाह है ।
8- सोती हुई को लड़की बेहोश किया जाय या बल का प्रयोग करके सम्बन्ध बनाया जाय यह पिशाच विवाह में आता है । अन्तिम दोनों को शास्त्रों में निन्दनीय कहा है ऐसा करने वाला महा पापी होता है वह कितना भी धर्म दान कर ले उसे 1000 वर्ष की पिशाच योनि में भोगना पड़ता है । ऐसे लोगों के हाँथ जल भी नही ग्रहण करना चाहिए ।।
ब्रह्म, दैव, प्राजापत्य, और गान्धर्व ये चार विवाह उत्तम और अच्छे बताये गए है । इनके अतिरिक्त चारो विवाह त्याज्य है ।
कन्या की इच्छा से वर के हाँथ में कन्या का हाँथ देने से पाणिग्रहण संस्कार है होता इसी से विवाह पूर्ण होता है या कहिये मान्य होता है ।
यदि आज के समय की बात करें , जो हो रहा है तो विवाह में अधिकधिक धन का व्यय किया जाता है कि विवाह हो रहा है । आये हुए लोगों पर अनावश्यक धन का व्यय होता है । जब कि आवाहित देवता के ऊपर अक्षत मात्र से ध्यान कर लिया जाता है कि कितनी जल्दी पूजन समाप्त हो, बिचार करिये जिसको अपने साक्षी माना विवाह किया उनको तो आपने समय ही नही दिया । क्या होगा ऐसे विवाह का भविष्य?, इस लिए जो करिये अच्छे से नही तो नही । वैसे भी इसी लिए गान्धर्व विवाह को उत्तम बताया गया क्यो की उसमें दान दहेज नहीं चलता । जिन विवाहों में वर पक्ष की इच्छा से दान लिया जाता है । उस विवाह को आसुर विवाह ही कहा जायेगा आसुर विवाह और पिशाच विवाह के मिलने वाले पाप एक जैसे ही है । इस लिए दहेज नही लेना चाहिए ।


Wednesday, 30 August 2017

इंसान कभी भगवान नहीं होता ......,

प्रत्येक वह व्यक्ति जो भक्ति करता है , उसकी यही मंसा होती है कि मृत्योपरांत हमें मुक्ति की प्राप्ति हो । और इस भावना से वह गुरु के शरण में जाता है । हमें भगवत् मार्ग का अवलोकन कराइये और गुरु अपने ज्ञान के अनुसार मार्ग बताता है । परन्तु सबसे महत्वपूर्ण बात क्या उस गुरु को पता है ? कि मुक्ति का मार्ग क्या है ? व्यक्ति यहीं पर जल्द बाजी कर जाता है । कुछ लोग वंसानुगत गुरु से दिक्षा ले लेते है। वैसे ये गलत नही पर शिष्य का कर्तव्य होता है कि जिससे आप दिक्षा ले रहे क्या उसे उस देवी देवता के बारे में पता है । क्या वो संध्या पूजन या साधना करता है या नहीं ये जानना आवश्यक है । आज के समय में कुछ गुरु बानें घूम रहे जो स्वयं को ही परमात्मा का अवतार बताते है । अपनी ही पूजा कराते अपनी रामायण तक बना डाले है । और सबसे आश्चर्य की बात ये है कि व्यक्ति उनके इस मिथ्या भाषण को सत्य मान लेता है । शास्त्रों का मत है जो मनुष्य अपनी पूजा कराता है वह प्रेत बनता है। और जो उनकी पूजा करता है वह प्रेत ही बनता है , क्यो की उद्धार करने का कार्य परमात्मा का है इंसान का नही । बहुतायत लोग मृत लोगों की उपासना करते है । वैसे मृत की उपासना होती है ऐसा नहीं है कि नहीं होती । पर बात ये आजाती है कि वो आपका कौन है । माता पिता या गुरु इनको प्रणाम कर सकते है इसके अतिरिक्त यदि किसी सन्यासी की समाधि है तो प्रणाम कर सकते है । पर कुछ लोग जहां पाते है वहीं सर झुकने लगते है हाँथ जोड़ने लगते है । एक कहावत है "जो हर जगह झुकता है उसे जीवन पर्यन्त झुक के ही रहना पड़ता है" हम सनातन है तो सनातन धर्म के नियम अनुसार ही पूजन और वन्दना करनी चाहिए । सनातन धर्म कहता है इंशान की वन्दना नही करनी चाहिए । चाहे वह जीवित इंशान हो या मृत, इंसान की उपासना नही करनी चाहिए । इंशान कभी भगवान नही बन सकता । खुद सोचिए आदि शंकराचार्य जी जैसे महा संत जिन्होंने केवल देव पूजन और धर्म का उपदेश ही दिया । इतने बड़े सिद्ध संत ने कभी अपने को भगवान नही कहा । इसी बात को भगवान ने गीता में कहा -
यान्ति देवव्रता देवान् पितृन्यान्ति पितृव्रताः।
भूतानि यान्ति भूतेज्या यान्ति मद्याजिनोsपि माम् ।। ( गीता नवम अध्याय )
अर्थात् - देवताओं को पूजने वाले देवताओं को प्राप्त होते है, पितरों को पूजने वाले पितरों को प्राप्त होते हैं।भूत प्रेतों को पूजने वाले भूतों प्रेतों को प्राप्त होते है और मेरा पूजन करने वाले भक्त हमको प्राप्त होते है ।
कुल सार सर्वस्व ये है कि मनुष्य को कभी किसी मनुष्य की उपासना नही करनी चाहिए ।
चाहे वह मृत हो या जीवित मनुष्य गुरु बन सकता है भगवान नही । भगवत मार्ग दिखाये तो गुरु है और खुद को ईश्वर बताये तो राक्षस है ।